कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास करें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गोवा को सलाह

पोरवोरिम : यह इंगित करते हुए कि कार्यबल में महिलाओं की कम भागीदारी गोवा जैसे उदार समाज के लिए उचित स्थिति नहीं है, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार और राज्य के लोगों से स्थिति को बदलने के लिए प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि गोवा में कामकाजी महिलाओं का अनुपात अपेक्षाकृत कम है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने गोवा प्रवास के दौरान राज्य में महिलाओं की भागीदारी पर एक सवाल खड़े किए। वह पोरवोरिम में गोवा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन के दौरान विधायकों को याद दिलाया कि संसद और राज्य विधानसभाएं पवित्र संस्थाएं हैं जो लोगों की संप्रभुता का प्रतिनिधित्व करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *