पणजी : एक खबर आयी कि जनता दल (सेक्युलर) अगले साल के आम चुनाव से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गया है। यह घोषणा शुक्रवार दोपहर को वरिष्ठ जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी द्वारा दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद की गई। दक्षिणी राज्य में सीट बंटवारे के बारे में अब तक कोई विवरण जारी नहीं किया गया है। कुमारस्वामी ने कहा, “…सीट-बंटवारे पर चर्चा जारी रहेगी।”
इस बावत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की गई एक तस्वीर अमित शाह कुमारस्वामी के saath गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत भी प्रमुखता से खड़े है।
पश्चिम भारत जहां समाप्त होता है और दक्षिण भारत जहां से शुरू होता है वही महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच एक बिंदी की आकार का राज्य गोवा पूरे भारत का एक ऐसा राज्य है जिसे भरपूर प्यार मिलता है। अपनी इंडो पुर्तुगीस संस्कृति और देश के एक बेहद सुरक्षित राज्य के तौर पर गोवा देश का पसंदीदा पर्यटन स्थल है और यह भी सर्वविदित है कि देश के कोने कोने से लोग गोवा आने का बहाना ढूंढते रहते है।
अब जब लोकसभा चुनाव काफी करीब है और दक्षिण भारत के किसी भी राज्य में बीजेपी शासित सरकार नहीं है , ऐसे में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत को पार्टी स्टार प्रचारक के रूप में स्थापित करना चाहती है। बीजेपी यह बताना चाहती है कि बीजेपी सरकार ने गोवा में विकास के कई झंडे गाड़े है। मुख्यमंत्री डॉ सावंत को पार्टी पोस्टर बॉय की तरह दक्षिण भारत की राजनीति में उतार रही है।
दक्षिण भारत के राजनीति में लोकसभा हो या विधानसभा हमेशा से क्षेत्रीय पार्टीओ का वर्चस्व रहा है या यूँ कहे कि (कर्नाटक और केरल को छोड़कर) राजनीति में आम तौर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआई (एम)) या भारतीय जनता पार्टी जैसे बड़े राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की तुलना में क्षेत्रीय दल ज्यादा हावी रही है। हालाँकि, भाजपा, कांग्रेस और सीपीआई (एम) दोनों को क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन बनाने में कुछ सफलता मिली है। उत्तर भारत के विपरीत, जहां धर्म स्थानीय राजनीति को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, दक्षिण भारत में विवाद के राजनीतिक मुद्दे मुख्य रूप से भाषा और जातीयता चुनाव के आधार के रूप में इस्तेमाल होते है।