पेंटाथलॉन, ताइक्वांडो और खो खो की प्रतिस्पर्धा होगी पोंडा मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम / मंत्री गोविन्द गावड़े ने किया दौरा

37वें राष्ट्रीय खेल 2023

पणजी : 37वें राष्ट्रीय खेल 2023 की तैयारी के लिए पोंडा बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम का खेल और युवा मामलों के मंत्री गोविंद गावड़े ने आज दौरा किया। यह देखने के लिए कि इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी के लिए परिसर का कार्य कितनी प्रगति पर है।
26 अक्टूबर, 2023 से 37वें राष्ट्रीय खेल में भाग लेने के लिए 10,000 से अधिक एथलीट गोवा पहुँच रहे है।
37वें राष्ट्रीय खेल गोवा 2023 एक प्रतिष्ठित खेल आयोजन है जिसका उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना है और पूरे भारत में एकता के सूत्र में बांधना है। इसमें 43 खेल विधाएं है और 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेश के एथलीट भाग लेंगे। गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेल अबतक भारत के इतिहास के सबसे बड़े बहु-खेल का आयोजन हो रहा है। खेल 26 अक्टूबर से 9 नवंबर, 2023 तक भारत के गोवा राज्य में 28 स्थानों पर होगा।
पोंडा मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम में पेंटाथलॉन, ताइक्वांडो और खो खो की प्रतिस्पर्धा होगी। मंत्री गावड़े इस बात से संतोष नज़र आये कि यह स्टेडियम 37वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान तीन प्रमुख कार्यक्रमों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। यह क्षेत्र में खेल और एथलेटिक प्रतिभा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। खेल और युवा मामलों के मंत्री गोविंद गावड़े ने कहा, “पोंडा बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम राष्ट्रीय फलक पर चमकने को तैयार है। यह हमारे समर्पण का प्रतीक है। खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और हमारे एथलीटों की प्रतिभा और क्षमता को प्रदर्शित करने का शानदार अवसर है पूरे देश के लिए।” पोंडा बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम 37वें राष्ट्रीय खेल 2023 की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *